Contents
Redmi 12 4G, Redmi 12 5G की भारत में कीमत
सबसे पहले बात करते हैं Redmi 12 4G की. इसके 4/64 वाले फ़ोन को आसानी से 8,999 में आसानी से खरीद सकते है। और वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। साथ ही बैंक ऑफर के साथ 1,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसे जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पेस्टल ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है।
Redmi 12 5G की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसके साथ ही बैंक ऑफर और लॉयल्टी डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इन फोन को 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Mi Home, Amazon, Flipkart और Xiaomi पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
Redmi 12 5G के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.79 inche IPS LCD |
रिफ्रेश रेट्स: 90 Hz |
प्रोसेसरः Snapdragon 4 Gen 2 |
रैम और स्टोरेजः 4GB+ 128GB, 6GB+128GB, 8GB+256GB |
कैमरा: 50MP AI |
कैमरा+2MP का कैमरा |
बैटरी: 5000 mAh |

Redmi 12 5G को गीकबेंच डेटाबेस में देखा गया
Xiaomi के स्मार्टफोन Redmi 12 5G को हाल ही में गीकबेंच डेटाबेस पर देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेक्स और प्रदर्शन विवरण प्रदान करती है, जिससे हमें Redmi 12 5G से क्या उम्मीद की जा सकती है, इसकी एक झलक मिलती है।
गीकबेंच बेंचमार्क स्कोर प्रदान करता है जो हमें डिवाइस के प्रदर्शन का अंदाजा देता है। ये स्कोर सीपीयू और समग्र सिस्टम प्रदर्शन के संदर्भ में हैं। फोन ने सिंगल कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 916 प्वाइंट और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 2106 प्वाइंट हासिल किए हैं।